Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur Rail Accident: राखा माइंस स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, करीम सिटी कॉलेज के छात्र की ट्रेन से कटकर हुई मौत

Jamshedpur: जादूगोड़ा क्षेत्र में बुधवार को करीम सिटी कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र वरुण महतो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना जमशेदपुर-खड़गपुर रेलखंड के राखा माइंस रेलवे स्टेशन के पास दोपहर करीब एक बजे हुई।

चांडिल के दारूदा गांव का रहने वाला था वरुण
मृतक वरुण महतो चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेटेमदा पंचायत के दारूदा टोला का निवासी था। उसके पिता का नाम धीरेंद्र नाथ महतो बताया गया है। परिवार के अनुसार, वरुण बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही उसके हादसे का शिकार होने की सूचना मिली।

स्टेशन के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि शव रेलवे स्टेशन परिसर में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल भेजा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, युवक की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !