Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi Crime News: शादी समारोह में दुल्हन का गहनों से भरा बैग चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Ranchi: रांची के मैथन स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान दुल्हन का गहनों, नकदी और मोबाइल से भरा बैग चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बरियातु थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैकी सिंह के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का रहने वाला बताया गया है।

शादी समारोह के दौरान हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को मैथन मैरेज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियों ने दुल्हन का बैग चोरी कर लिया था। बैग में सोना-चांदी और हीरे के आभूषणों के अलावा नकद रुपये और मोबाइल फोन रखा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग
मामले के खुलासे और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मैरेज हॉल और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी आरोपी जैकी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

16 लाख के जेवर और नकदी बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोना, चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा 96 हजार 800 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ है और उससे आगे भी पूछताछ की जा रही है।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में बरियातु थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भानु कुमार भारती और जोयदीप बोस समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !