Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Adityapur Kharsawan RJD : बैजु कुमार को मिली राजद की बागडोर

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बैजु कुमार को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कमलदेव सिंह एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा तीन संभावित नामों का चयन कर रांची मुख्यालय को भेजा गया था। इनमें से बैजु कुमार के संगठनात्मक कार्यों और सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई।

बैजु कुमार को संगठन की नीतियों और विचारधारा को जिले में सशक्त रूप से लागू करने, पार्टी के प्रचार-प्रसार को गति देने, संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा विभिन्न गतिविधियों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बैजु कुमार ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और सभी को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार, महासचिव वीरेंद्र यादव, रजत सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !