Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News : झारखंड सशस्त्र पुलिस में हवलदार पद की राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची जारी, 7 दिनों में मांगा गया फीडबैक

Ranchi News : झारखंड सशस्त्र पुलिस में हवलदार पद पर कार्यरत कर्मियों की राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस सूची को अस्थायी बताया गया है और इसमें शामिल कर्मियों से सात दिनों के भीतर आपत्ति या सुझाव मांगे गए हैं।सूची में विभिन्न बटालियनों और इकाइयों में कार्यरत हवलदारों का विवरण शामिल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कर्मी को वरिष्ठता सूची में दर्ज जानकारी पर कोई आपत्ति या संशोधन कराना है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा।


निर्धारित समय के बाद आपत्तियों पर नहीं होगा विचार


पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि तय अवधि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों को सूची की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर फीडबैक दिया जा सके।

वरिष्ठता सूची पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद इसे विभागीय पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लागू किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !