Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News: NH-33 पर ट्रेलर, पिकअप और स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत, ट्रिपल एक्सीडेंट से सड़क पर अफरा-तफरी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के नेशनल हाईवे-33 पर होटल माउंट व्यू के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण ट्रेलर, पिकअप वैन और स्विफ्ट कार आपस में टकरा गई,  जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन बना हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों वाहन तेज गति में चल रहे थे, तभी अचानक एक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और देखते ही देखते तीनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर यातायात बाधित हो गया और कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति और बहाल कराया यातायात
हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य करने में जुट गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है, हालांकि अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !