Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Ranchi News : रिंग रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Ranchi News : रांची के विधानसभा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के महुआ टोली चौक के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश ओराओं के रूप में हुई है।


तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर


जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल प्रकाश उरांव को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !