Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-19

IPL 2026: प्लेऑफ का दबाव, जयपुर में हाई-वोल्टेज भिड़ंत को तैयार RR और LSG

IPL 2026: IPL 2026 का 64वाँ  मुकाबला Rajasthan Royals और Lucknow Super Giants के बीच जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, जबकि लखनऊ की टीम सम्मान बचाने और राजस्थान का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

टॉस बनेगा बड़ा फैक्टर, चेज़ करने वाली टीमों का दबदबा
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 67 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 43 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। यही वजह है कि यहां शाम के मुकाबलों में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। हालांकि आंकड़े यह भी बताते हैं कि टॉस हारने वाली टीमें भी 30 मैच जीत चुकी हैं, इसलिए केवल टॉस जीतना सफलता की गारंटी नहीं माना जा सकता।

200 नहीं, अब 210+ का स्कोर ही सुरक्षित माना जा रहा
जयपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है, लेकिन मौजूदा T 20 क्रिकेट में यह स्कोर काफी नहीं माना जा रहा। इम्पैक्ट प्लेयर नियम और आक्रामक बल्लेबाजी के दौर में अब 210 या उससे ज्यादा का स्कोर ही सुरक्षित नजर आता है। ऐसे में फैंस को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

तेज गेंदबाजों का जलवा, स्पिनरों को कम मदद
इस मैदान पर गेंदबाज औसतन 8.47 रन प्रति ओवर खर्च करते हैं। यहां करीब 66 फीसदी विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं, जबकि स्पिनरों के हिस्से लगभग 33 फीसदी विकेट आते हैं। इससे साफ है कि नई गेंद और डेथ ओवरों में पेसर्स मैच का रुख तय कर सकते हैं, जबकि स्पिनरों को विकेट के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !