Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Ranchi News: पुलिस-स्टूडेंट संवाद कार्यक्रम में छात्रों को ट्रैफिक नियम और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Ranchi News: रांची में मंगलवार को पुलिस-स्टूडेंट संवाद कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया गया. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर आयोजित यह कार्यक्रम मनन विद्या मंदिर में हुआ, जिसमें अलग-अलग स्कूलों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया. हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया गया.

इसके अलावा साइबर ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के तरीकों पर भी छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” के दुष्परिणाम और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की.

कार्यक्रम में छात्रों को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 और 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एंबुलेंस सेवा 102 की जानकारी भी दी गई.

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है. उन्होंने छात्रों से खुद नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !