Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News: शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप, सुसराल पक्ष पर सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और दूसरी शादी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता हेमलता वर्मा ने पति कुणाल वर्मा, सास रंजीत वर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

नौकरी और अच्छे रिश्ते का झांसा देकर हुई शादी
हेमलता वर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में कुणाल वर्मा के परिजन उनके घर विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे। उस समय परिवार की ओर से बताया गया कि कुणाल नोवामुंडी माइंस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। बातचीत के बाद दोनों परिवारों की सहमति से 2 दिसंबर 2024 को सोनारी में धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान उसके परिवार ने करीब दो लाख रुपये नकद, लगभग तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात और अन्य घरेलू सामान दहेज में दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त पैसों की मांग शुरू कर दी गई।

₹5 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट का आरोप
हेमलता के अनुसार, पति कुणाल वर्मा लगातार मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। रकम नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। स्थिति बिगड़ने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। कुछ समय पहले दोनों परिवारों और समाज के लोगों के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद हेमलता अपने मायके से एक लाख रुपये लेकर दोबारा ससुराल पहुंची। लेकिन वहां भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई और फिर से पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया।

पहली पत्नी और बच्चे की जानकारी मिलने पर बढ़ा विवाद
महिला ने आरोप लगाया है कि बाद में उसे पता चला कि कुणाल वर्मा पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी अंजनी सिंह और एक बच्चा भी है। हेमलता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे कहा गया कि उसे पहली पत्नी के साथ ही उसी घर में रहना होगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 19 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे और वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद उसने सोनारी थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सोनारी थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !