Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में नई डायलिसिस यूनिट को मंजूरी, सरकार ने जारी किए 2 करोड़ 2 लाख रुपये

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किडनी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जल्द ही नई डायलिसिस यूनिट शुरू होगी. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत इसके लिए 2 करोड़ 2 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. इस नई यूनिट के चालू होने से जमशेदपुर, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम समेत आसपास के जिलों के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को काफी कम खर्च में इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

10 नई मशीनें और आरओ प्लांट की होगी व्यवस्था
इस योजना के तहत अस्पताल के लिए 84 लाख रुपये की लागत से 10 नई हीमोडायलिसिस मशीनें खरीदी जाएंगी. इसके अलावा, 55 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक आरओ (RO) वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा. मरीजों की सुविधा के लिए विशेष डायलिसिस बेड, कुर्सियां, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर और सक्शन मशीनें भी ली जा रही हैं. साथ ही, यूनिट के सिविल व इंटीरियर कार्य पर 25 लाख और इलेक्ट्रिकल काम पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार ने इन सभी उपकरणों की खरीद में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए ओपन टेंडर और जेम (GeM) पोर्टल का उपयोग करने का निर्देश दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !