Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: झारखंड पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, 19 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 17 जून तक अंतिम मौका

Jharkhand News: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. राज्य के सरकारी, महिला, पीपीपी मोड और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 से भरे जाएंगे.

इच्छुक अभ्यर्थी 17 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए 18 और 19 जून की तारीख तय की गई है. प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी.

यह परीक्षा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, दुमका, चाईबासा और पलामू समेत राज्य के कई जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी. परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.

पर्षद के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. हालांकि वर्ष 2026 में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन नामांकन के समय उन्हें पास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.

खनन अभियंत्रण शाखा में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है. अन्य शाखाओं के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है.

ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर उपलब्ध है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !