Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: हाथी के डर से सहमे लोग, मशाल लेकर रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

Jharkhand News: चांडिल प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजन की तलाश में हाथी आए दिन गांवों में घुसकर घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

आधी रात गांव में घुसा हाथी, पांच घर तोड़े
सोमवार देर रात एक सिंगल जंगली हाथी ने लावा बहेराडीह और काशीपुर गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने पांच घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा धान, चावल सहित सारा अनाज खा गया। अचानक हुए हमले से लोग अपनी जान बचाकर घरों से बाहर भागे।

मशाल और शोर के सहारे ग्रामीणों ने भगाया हाथी
ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर किसी तरह हाथी को गांव से जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान लावा बहेराडीह में तरनी महतो, पूर्णचंद महतो और राजीव महतो के घरों को नुकसान पहुंचा, जबकि काशीपुर गांव में भी दो अन्य घर तोड़ दिए गए।

मुआवजा और सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक ही हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है और लगातार तबाही मचा रहा है। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है, साथ ही रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !