Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में आदिवासी और पीवीटीजी समुदाय के लिए विशेष शिविर अभियान शुरू, उपायुक्त ने आदिवासी और PVTG समुदाय से की शिविरों में जुटने की अपील

Seraikela: खरसावां जिले में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता और लाभ वितरण अभियान शुरू किया गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 18 मई से 25 मई तक जिले के विभिन्न गांवों में “बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप” आयोजित किए जाएंगे।
 
ऑन-द-स्पॉट मिलेगा योजनाओं का लाभ
आईटीडीए सरायकेला-खरसावां द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभुकों का मौके पर ही पंजीकरण, आवेदन जमा औरल आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि लोगों को बिना देरी योजनाओं का लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने आदिवासी और पीवीटीजी समुदाय के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें पूरी तरह योजनाओं से आच्छादित करना है।

विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश
डीसी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना बनाकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और पात्र लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए।

दूरस्थ गांवों में विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर
प्रशासन की ओर से दूरदराज और जनजातीय बहुल गांवों में विशेष प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिविर स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग देने को भी कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !