Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Hazaribagh News : विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की छात्रा की आत्महत्या के बाद भड़का जनाक्रोश

Hazaribagh News : विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की छात्रा श्वेता कुमारी द्वारा अपने जन्मदिन के दिन आत्महत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा सिंह और छात्र शैलेन्ज कुमार राणा पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय गेट के सामने प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


विद्यालय प्रबंधन ने जताई संवेदना, निष्पक्ष जांच की मांग


घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से कहा गया कि प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करे।

साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी और संरक्षण देने की अपील भी की गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। छात्रा की मौत के बाद इलाके में तनाव और जनाक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग लगातार दोषियों की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !