Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Ranchi Crime News: रांची के विद्यानगर में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, दो आरोपी हिरासत में

Ranchi Crime News: राजधानी के विद्यानगर इलाके में रविवार देर रात फायरिंग और मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वार्ड पार्षद प्रत्याशी अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बबलू साव, निखिल साव और राहुल साव अपने कुछ साथियों के साथ अर्जुन सिंह के गोदाम पहुंचे. वहां विवाद के दौरान गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसके बाद कई राउंड गोली चलने की बात सामने आई है.

अर्जुन सिंह का कहना है कि नगर निगम चुनाव के समय पार्षद पद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. उस दौरान मामला थाना तक पहुंचा था, जहां पुलिस ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया था.

पीड़ित के अनुसार रविवार रात आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में पहुंचे और हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल साव व राहुल साव को हिरासत में ले लिया. वहीं मुख्य आरोपी बबलू साव मौके से फरार हो गया.

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि फरार आरोपी ने उन्हें एक महीने के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !