Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jharkhand News: चाईबासा को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़ा मामले में कोर्ट के आदेश पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी सदर थाना पुलिस

Jharkhand News: चाईबासा को-ऑपरेटिव व बैंक से जुड़ी कथित अवैध निकासी के मामलों में सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के बाद की गई.

पहले मामले में तांतनगर थाना क्षेत्र के इलीगढ़ा गांव निवासी अमृत लाल कालुंडिया ने शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके दिवंगत पिता की जमीन अधिग्रहण मुआवजा राशि फर्जी कागजात और गलत पहचान के आधार पर निकाल ली गई. शिकायत में कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलकर रकम निकालने का आरोप लगाया गया है.

वहीं दूसरे मामले में मटकमहातु निवासी जेमा कुई ने अपने खाते से अवैध निकासी की शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते में जमा राशि और वृद्धावस्था पेंशन उनकी जानकारी के बिना निकाल ली गई. मामले में बैंक कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई गई है.

दोनों मामलों में पुलिस बैंक रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है. साथ ही आरोपों की सत्यता जानने के लिए बैंक अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !