Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का बड़ा बदलाव, बारिश-आंधी और हीटवेव दोनों का अलर्ट, 18 से 23 मई तक प्री-मानसून सक्रिय

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से 23 मई तक राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कई जिलों में अलर्ट, धनबाद-गिरिडीह पर खास चेतावनी 
रांची मौसम केंद्र ने धनबाद और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं मंगलवार को राज्य के 9 जिलों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, दुमका और पूर्वी सिंहभूम समेत कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

पलामू-गढ़वा में हीटवेव जैसे हालात
एक तरफ जहां कई जिलों में बारिश के आसार हैं, वहीं पलामू और गढ़वा में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डालटनगंज में उमस और तेज गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री, हजारीबाग 37 डिग्री, पलामू 42 डिग्री और जमशेदपुर 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। वहीं दुमका, देवघर और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है, जिससे सुबह और शाम का मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !