Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

NEET Paper Leak News : NEET पेपर लीक जांच में बड़ा खुलासा, सबूत जलाने के आरोप में मनीषा मांढरे पर शिकंजा

NEET Paper Leak News : NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार मामले में गिरफ्तार शिक्षिका मनीषा मांढरे पर परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत नष्ट करने और जलाने का आरोप है।सीबीआई की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पेपर लीक से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री को खत्म करने की कोशिश की थी, ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। एजेंसी को डिजिटल और तकनीकी जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं।


गेस पेपर नेटवर्क की भी जांच तेज


जांच एजेंसी के मुताबिक मांढरे कथित तौर पर उस नेटवर्क से जुड़ी थी, जो परीक्षा से पहले ‘गेस पेपर’ के नाम पर छात्रों को सवाल उपलब्ध कराता था। सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क की भूमिका और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ सवाल परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते पाए गए हैं। इसी आधार पर एजेंसी मामले की कड़ियों को जोड़ रही है।


कई राज्यों में जांच का दायरा बढ़ा


सीबीआई ने मामले में कई राज्यों में छानबीन तेज कर दी है। डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

फिलहाल मनीषा मांढरे से लगातार पूछताछ की जा रही है और जांच एजेंसी पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !