Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Ramgarh News: घर से चुपचाप नहाने गए थे दामोदर नदी, गहरे पानी में जाने से डूबे तीन बच्चे, एक को स्थानीय लोगों ने बचाया, दो की तलाश जारी

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत रौता स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार घर से चुपचाप नहाने गए तीन बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूबने लगे। घटना के दौरान बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को बचाया
शोर सुनते ही नदी किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य बच्चे गहरे पानी में लापता हो गए।

बचाए गए बच्चे की पहचान
नदी से सुरक्षित निकाले गए बच्चे की पहचान 14 वर्षीय आयुष कुमार तिवारी के रूप में हुई है। वह बंगाली टोला रामगढ़ निवासी विनोद तिवारी का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे परिजनों की देखरेख में रखा गया है।

दो बच्चों की तलाश जारी
लापता बच्चों में किशन नगर निवासी प्रिंस सोनकर और वैभव शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा दोनों बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !