Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-17

IPL 2026: अरुण जेटली में महामुकाबला, दो अंक की जंग में भिड़ेंगे DC और RR

IPL: IPL 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। रविवार को Delhi Capitals और Rajasthan Royals की टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में दो अहम अंकों के लिए भिड़ेंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा माना जा रहा है।

दिल्ली पर दबाव, अब जीत ही एकमात्र रास्ता
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक सात मुकाबले गंवाए हैं, जबकि पांच मैचों में जीत हासिल की है। टीम के लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन हो गई है। अगर दिल्ली अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 14 अंक ही होंगे और फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

राजस्थान के पास मौका, लगातार जीत से खुलेंगे रास्ते
वहीं रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स के पास अभी तीन मुकाबले बाकी हैं और टीम के खाते में 12 अंक हैं। अगर राजस्थान अपने बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है तो वह सीधे प्लेऑफ में जगह बना सकती है। आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार शाम 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !