Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jamshedpur Crime News: पोटका में नशे को लेकर विवाद बना जानलेवा, बेटे के हमले में के बाद पिता की इलाज के दौरान हुई मौत

Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र स्थित चमाईजुड़ी गांव में शनिवार देर शाम पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 56 वर्षीय अनिरुद्ध तांती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे विजय पात्रो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नशे की आदत को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, 20 वर्षीय विजय पात्रो नशे का आदी था और घर के सदस्य उसे बार-बार इससे दूर रहने की सलाह देते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम भी अनिरुद्ध तांती ने बेटे को नशा करने से रोका, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कहासुनी हाथापाई में बदल गई।

गुस्से में बेटे ने किया हमला
विवाद के दौरान विजय पात्रो ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में अनिरुद्ध तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल पोटका अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान हुई मौत
पोटका अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और पूरे विवाद की परिस्थितियों को लेकर पूछताछ जारी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !