Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Seraikela News: सरायकेला में प्लस टू विद्यालय की मांग तेज, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल

Seraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को विस्तृत मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने बालक मध्य विद्यालय राजबांध और राजकीय कन्या विद्यालय, पुराना बस स्टैंड को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड कर JAC से संबद्ध प्लस टू विद्यालय बनाने की मांग की है।

विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय शुरू करने की मांग
मांग पत्र में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की पढ़ाई शुरू कराने के साथ योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

दूर पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर हैं छात्र
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे ऐतिहासिक शहर सरायकेला में आज भी प्लस टू विद्यालय की कमी चिंता का विषय है। आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र-छात्राओं को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे समय, खर्च और सुरक्षा जैसी समस्याएं सामने आती हैं। कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।

13 विद्यालयों के सर्वे और आधारभूत सुविधाओं की मांग
उन्होंने शहर के करीब 13 विद्यालयों की आधारभूत संरचना का सर्वे कराने की भी मांग उठाई है। इसमें विद्यालय भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, खेल सामग्री, चारदीवारी निर्माण और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

“शिक्षित सरायकेला विकसित सरायकेला” का संकल्प
मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। सरायकेला का कोई भी विद्यार्थी केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे, यही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने इसे “शिक्षित सरायकेला विकसित सरायकेला” के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !