Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jamshedpur News: मानगो में विधायक और नगर निगम की खींचतान से विकास कार्य प्रभावित, श्रेय की राजनीति में पिस रही मानगो की जनता

Jamshedpur News: मानगो में बालिगुमा जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक और नगर निगम के बीच श्रेय लेने की राजनीति खुलकर सामने आ गई है। विधायक निधि से होने वाले कार्यो को नगर निगम से नहीं कराने के फैसले की चर्चा के बीच दोनों पक्षों की खींचतान अब राजनीतिक रंग लेती दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी विवाद का असर सीधे विकास कार्यो पर पड़ रहा है और कई जरूरी योजनाएं इससे प्रभावित हो गई हैं।

जनता को श्रेय नहीं, जल समस्या का निवारण चाहिए 
सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा पर राजनीति होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षो से जल संकट झेल रही जनता को अब केवल इतना चाहिए कि उनके घरों तक समय पर और बेहतर तरीके से पानी पहुंचे। उनके अनुसार विकास योजनाओं का उद्देश्य जनता की सुविधा होना चाहिए, न कि राजनीतिक श्रेय लेना।

समन्वय की कमी से प्रभावित हो रहे विकास कार्य
सौरभ विष्णु ने कहा कि विकास कार्यो में राजनीति नहीं बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय सबसे ज्यादा जरूरी है। विधायक फंड, नगर निगम फंड या किसी अन्य सरकारी योजना का अंतिम उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधा देना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नगर निगम मिलकर काम करें तो मानगो में विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ सकती है।

सड़क, पानी और सफाई बनी सबसे बड़ी जरूरत
उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी के बीच मानगो की सबसे बड़ी जरूरत बेहतर सड़क, जलनिकासी, साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था है। जनता यह नहीं देखती कि काम किस विभाग ने कराया, बल्कि यह देखती है कि काम समय पर हुआ या नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक टकराव का सीधा नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ता है।

विकास पूरे मानगो का होना चाहिए
सौरभ विष्णु ने कहा कि मानगो को सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर दीर्घकालिक विकास मॉडल तैयार करना होगा। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और सार्वजनिक जानकारी भी जरूरी है ताकि लोगों का विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा, मैं भी इसी क्षेत्र में रहता हूं और चाहता हूं कि मानगो में रहने वाले हर व्यक्ति को बेहतर सड़क, पानी, सफाई और मूलभूत सुविधाएं मिलें। विकास किसी एक व्यक्ति या दल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और यहां रहने वाली जनता का होना चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !