Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Adityapur Accident: आदित्यपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बीएसएनएल कार्यालय के समीप देर रात खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के समीप करीब 2:30 बजे हुई।


ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार बाइक

मृतक की पहचान रोहित कुमार पाठक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित बाइक संख्या जेएच 05 ईडी 6466 से गम्हरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर पहले से खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रेलर से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा इतना भीषण था की टक्कर के बाद रोहित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों और सड़क पर खड़े ट्रेलर को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !