Horoscope Today: रविवार का दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, करियर में प्रगति और रुके हुए कामों में सफलता के संकेत दे रही है. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है, तो पढ़ें नाम के पहले अक्षर के अनुसार सभी राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और सरल उपाय के साथ.
मेष (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके लिए राहत भरा दिन रह सकता है. कर्ज और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में कमी आने के संकेत हैं. जमीन-जायदाद, मकान, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इससे संतोष भी मिलेगा.
शुभ अंक - 2.4.6.
शुभ रंग - लाल.
उपाय - सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन यात्रा और संपर्कों के माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं. आर्थिक चिंताएं धीरे-धीरे कम होंगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और पहले से निवेश किया गया धन लाभ दे सकता है. धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें.
शुभ अंक - 3.4.5.
शुभ रंग - सफेद.
उपाय - भगवान शिव को जल और बेलपत्र अर्पित करें.
मिथुन (का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बढ़ते खर्च और घाटे से राहत मिलने के संकेत हैं. व्यापार और नौकरी में स्थिति मजबूत होगी. पदोन्नति की संभावना बन सकती है. धार्मिक याlत्रा का योग है. विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है. मित्रों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.
शुभ अंक - 2.4.5.
शुभ रंग - हरा.
उपाय - गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें. कार्यक्षेत्र में तनाव और मानसिक चिंता बढ़ सकती है. पढ़ाई में मन कम लग सकता है. संतोष और धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी. मित्रों और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें.
शुभ अंक - 4.6.7.
शुभ रंग - सफेद.
उपाय - चंद्रमा को दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जरूरी काम समय पर पूरे करने से सफलता मिलेगी. आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा. कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. लेन-देन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी.
शुभ अंक - 4.6.8.
शुभ रंग - सुनहरा.
उपाय - सूर्यदेव को लाल पुष्प अर्पित करें.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. नौकरी में सावधानीपूर्वक काम करें. अपनों का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा की संभावना बन सकती है. बुरी संगति से दूर रहें.
शुभ अंक - 2.5.7.
शुभ रंग - हरा.
उपाय - भगवान गणेश का स्मरण करें.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुबह की सफलता पूरे दिन उत्साह बनाए रखेगी. सामाजिक और प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यों में सम्मान मिलेगा. खर्च बढ़ सकता है, लेकिन लाभदायक कार्यों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा. महत्वपूर्ण काम सहजता से पूरे हो सकते हैं.
शुभ अंक - 3.5.7.
शुभ रंग - गुलाबी.
उपाय - मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आनंद और प्रगति लेकर आ सकता है. व्यापार में उन्नति होगी और स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. ज्ञान-विज्ञान में रुचि बढ़ेगी. अनावश्यक भागदौड़ से बचें और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं.
शुभ अंक - 2.4.6.
शुभ रंग - मरून.
उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
परिवार और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नए अवसर मिलेंगे और मनोवांछित कार्यों में सफलता के संकेत हैं. उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभ अंक - 4.6.8.
शुभ रंग - पीला.
उपाय - भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक आस्थाएं मजबूत होंगी. आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी की जरूरत है, लेकिन लाभ के अवसर भी मिलेंगे. कोई प्रिय वस्तु या उपहार मिलने की संभावना है.
शुभ अंक - 6.7.9.
शुभ रंग - नीला.
उपाय - शनि देव को काले तिल अर्पित करें.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज खर्च बढ़ सकता है और वरिष्ठ लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है. संयमित भाषा का उपयोग करें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में पछतावा दे सकता है. आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा.
शुभ अंक - 3.5.7.
शुभ रंग - आसमानी.
उपाय - जरूरतमंद को काले तिल दान करें.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में उन्नति और रुका हुआ लाभ मिलने की संभावना है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी.
शुभ अंक - 2.4.6.
शुभ रंग - पीला.
उपाय - भगवान विष्णु का स्मरण करें.
आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. धैर्य, संयम और सही निर्णय के साथ आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं. हर सुबह पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जानें सितारों का संदेश.