Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News: मासूम अदिति की तलाश का 8वां दिन, नाले और सीसीटीवी में उलझी रांची पुलिस

Ranchi News: रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली से नौ मई की शाम साढ़े चार बजे से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडेय का आठ दिन बाद भी कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस की टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय नाले की खाक छानने में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है. बेटी के इंतजार में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और अब थक-हारकर वे मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर तलाश की गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि अदिति की खोजबीन के लिए पुलिस की कई टीमें झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी भेजी गई हैं. पुलिस द्वारा बच्ची के नाले में बहने की आशंका जताए जाने पर परिजनों ने इसे पूरी तरह निराधार बताते हुए अपहरण का दावा किया है. पुलिस को नाले से कुछ हड्डियां मिली थीं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि पोस्टमार्टम में प्राथमिक तौर पर उनके किसी जानवर की हड्डी होने की बात सामने आई है.

कोकर चौक पर प्रदर्शन और चक्का जाम
अदिति की सकुशल बरामदगी में हो रही देरी से आक्रोशित खोरहा टोली के निवासियों और परिजनों ने बुधवार को कोकर चौक जाम कर प्रदर्शन किया. नेशनल हाईवे होने के कारण सड़क जाम होने से वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिसके बाद सदर थाना और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बच्ची को सकुशल बरामद करे.

सुरक्षित वापसी के लिए पूजा-पाठ और हवन
मासूम अदिति की सुरक्षित वापसी के लिए उसके घर पर पोस्टर लगाए गए हैं और पूरा परिवार व मोहल्ले के लोग दिन-रात पूजा-पाठ और हवन का सहारा ले रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे अपने स्तर से भी तलाश का प्रयास कर रहे हैं और हर मोड़ पर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का पता न चलना चिंता का विषय बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !