Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News : महंगाई पर कांग्रेस का हमला, कहा- जनता को राहत नहीं सलाह दे रही केंद्र सरकार

Ranchi News : झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, दूध और दही की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने किया।कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में केशव महतो कमलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश संकट के दौर से गुजर रहा था, उस समय पूरी केंद्र सरकार पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त थी, जबकि आज जनता को राहत की जरूरत है तो प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर हैं।


तेल कंपनियों की चिंता, जनता की नहीं :- कांग्रेस


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्षों से मुनाफा कमाने वाली तेल कंपनियों के थोड़े नुकसान की चिंता केंद्र सरकार को है, लेकिन 140 करोड़ जनता की परेशानियां सरकार को दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में थोक महंगाई दर 42 महीने के उच्चतम स्तर 8.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की रसोई और घरेलू बजट प्रभावित हो गया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिन हाथों में सत्ता सौंपी थी, वही सरकार अब राहत देने के बजाय लोगों को सलाह देने में लगी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति विफल साबित हो रही है और देश की अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है।


“जनता को समाधान चाहिए, सलाह नहीं”


केशव महतो कमलेश ने कहा कि जब जनता को राहत देने वाली घोषणाओं की जरूरत है, तब प्रधानमंत्री लोगों को सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने और किसानों को यूरिया की खपत घटाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं भाजपा नेताओं पर साइकिल, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा से चलने का दिखावा करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि जनता को केवल सलाह नहीं, बल्कि महंगाई से राहत दिलाने के लिए ठोस समाधान चाहिए। कार्यक्रम में कई कांग्रेस नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !