Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Bokaro News : पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह को रेल डीजी अनिल पालटा ने दी श्रद्धांजलि

Bokaro News : झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन के बाद साड़म स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का लगातार पहुंचना जारी है। शनिवार को रेल डीजी अनिल कुमार पालटा भी साड़म पहुंचे और पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।


जनसेवा और सादगी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे


अनिल पालटा ने कहा कि माधवलाल सिंह अपने सरल, ईमानदार और जनसेवा को समर्पित जीवन के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री की सादगी भरी जीवनशैली समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।

मौके पर मौजूद स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मंत्री के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !