Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Baharagora News: बहरागोड़ा में वज्रपात से राजमिस्त्री की मौत, तालाब में नहाने के दौरान गिरी आसमानी बिजली

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत से एक दुखद घटना सामने आई है। कालाबांध तालाब में नहाने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 58 वर्षीय राजमिस्त्री सापू इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सापू इस्लाम मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 15 वर्षों से मानुषमुड़िया गांव में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों के बीच उनकी पहचान मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी।

काम से लौटने के बाद हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम वह रोज की तरह काम खत्म करने के बाद तालाब पर हाथ-पैर धोने और नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के बीच उन पर वज्रपात हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना की खबर मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ परिवार
शनिवार को गमगीन माहौल में परिजन सापू इस्लाम के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दुख और मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है और बारिश के साथ वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। लोगों ने प्रशासन से ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि लोग खराब मौसम के दौरान सुरक्षित रह सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !