Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Ranchi News : हरमू बाईपास में दुकानदारों का प्रदर्शन, भाजपा नेता पर धमकी का आरोप

Ranchi News : हरमू बाईपास स्थित 35 कट्ठा जमीन पर दुकान चलाने वाले 11 दुकानदार शनिवार को सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने रमेश सिंह और उनके समर्थकों पर धमकी देने और जबरन दुकान खाली कराने का आरोप लगाया है।प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से इस इलाके में कारोबार कर रहे हैं और इसी से उनके परिवार का पालन-पोषण होता है। उनका आरोप है कि पिछले एक महीने से लगातार उन्हें दुकान खाली करने और बुलडोजर चलाने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है।


जमीन बिक्री के बाद शुरू हुआ विवाद


दुकानदारों के अनुसार यह जमीन स्वर्गीय स्वराज उरांव की थी। उनका दावा है कि स्वराज उरांव ने वर्ष 2047 तक के लिए एग्रीमेंट के आधार पर उन्हें दुकान चलाने की अनुमति दी थी। लेकिन उनके निधन के बाद जमीन बेच दिए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया।

व्यापारियों का कहना है कि नए पक्ष की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर सभी दुकानदार एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।


प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग


दुकानदारों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !