Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News : जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, मानगो नगर निगम में प्रगणकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के क्षेत्रीय कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम द्वारा जनगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किए गए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने बताया कि जो प्रगणक और पर्यवेक्षक आज नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे कल सुबह 10 बजे से पूर्व नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त करें और जनगणना कार्य शुरू करें। 


भवन नंबरिंग और HLO App इंस्टॉल करने के निर्देश


चार्ज पदाधिकारी चन्दन कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अपने आवंटित HLB क्षेत्र की पहचान कर भवन नंबरिंग सुनिश्चित करनी होगी। इसके बाद दो प्रतियों में नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मी 16 मई 2026 को HLO App इंस्टॉल कर लॉगिन करें। यदि प्रशिक्षण के दौरान पहले से ऐप इंस्टॉल किया गया है, तो उसे अनइंस्टॉल कर दोबारा इंस्टॉल करना होगा।

गंभीरता से कार्य करने का निर्देश

जनगणना कार्य की प्राथमिकता को देखते हुए अधिकारियों ने सभी कर्मियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने अभी तक नियुक्ति पत्र प्राप्त नहीं किया है, उन्हें कल सुबह 10 बजे से पहले मानगो नगर निगम कार्यालय से नियुक्ति पत्र लेकर कार्य शुरू करने को कहा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !