Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News: मानगो में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 10 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने अंचल रस्तोगी के किराए के मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

डॉक्टर के पास गए थे दंपती, लौटे तो खुला मिला ताला
जानकारी के अनुसार, अंचल रस्तोगी कल सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। कुछ घंटे बाद घर लौटने पर उन्होंने देखा कि बाहर लगा छोटा ताला खुला हुआ है। घर के अंदर जाने पर बैग में रखी अलमारी की चाबी गायब मिली और अलमारी खुली हुई थी। जांच में पता चला कि उसमें रखे सारे कीमती गहने चोरी हो चुके हैं।

चार दिन पहले ही किराए के मकान में आया था परिवार
पीड़ित अंचल रस्तोगी ने बताया कि उनका परिवार महज चार दिन पहले ही इस मकान में किराए पर रहने आया था। इतने कम समय में हुई चोरी की घटना से पूरा परिवार सदमे में है। घटना की सूचना तुरंत उलीडीह थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस कार्रवाई से नाराज पीड़ित, विकास सिंह ने उठाई जल्द खुलासे की मांग
पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट अंचल रस्तोगी ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी से फोन पर बात कर जल्द मामले के उद्भेदन और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !