Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Seraikela News: गोविंदपुर मोड़ पर बनेगा आधुनिक बस पड़ाव, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Seraikela: सरायकेला-खरसावां के मुख्य मार्ग स्थित गोविंदपुर मोड़ को जल्द ही आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला परिषद की ओर से यहां करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस पड़ाव का निर्माण कराया जाएगा।

नारियल फोड़कर हुआ निर्माण कार्य का शुभारंभ
शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रमुख लक्ष्मी गागराई, गोविंदपुर पंचायत के मुखिया देवराज पूर्ति समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

बस पड़ाव के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन
जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी द्वारा बस पड़ाव निर्माण के लिए करीब 1 एकड़ 18 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई गई है। प्रस्तावित बस पड़ाव में एक साथ पांच बड़ी बसों के ठहराव की व्यवस्था होगी।

यात्रियों को मिलेगी राहत, यातायात होगा सुगम
बस पड़ाव बनने के बाद यात्रियों को सड़क किनारे बसों का इंतजार करने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी पहले की तुलना में अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !