Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News: रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का हल्लाबोल, तीन महीने से वेतन न मिलने पर “नो पे, नो वर्क” का नारा, निदेशक के चैंबर पर जड़ा ताला

Ranchi News: रांची में वेतन भुगतान में देरी से नाराज रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया. डॉक्टरों ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के चैंबर का घेराव करते हुए अपनी नाराजगी जताई.

प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसी के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने "नो पे, नो वर्क" के नारे लगाए और निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.

आंदोलन के दौरान डॉक्टरों ने निदेशक चैंबर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और वहीं बैठकर विरोध जारी रखा. उन्होंने लंबित वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक वेतन जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण लगातार परेशानी बढ़ती जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !