Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय में पांच कर्मचारियों का तबादला, परीक्षा विभाग में नई जिम्मेदारी

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पांच ग्रेड-3 कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें परीक्षा विभाग में पदस्थापित किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश कुलपति के निर्देश पर जारी हुआ है।


इन कर्मचारियों को मिला नया पदस्थापन


जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक सत्येंद्र कुमार सिन्हा, भौतिकी विभाग के एलडीसी सुशील अनमोल बागे, अकाउंट सेक्शन के ग्रेड-3 कर्मचारी क्षितिज कुमार श्रीवास्तव तथा विश्वविद्यालय मुख्यालय में कार्यरत चालक फिरोज अंसारी और राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को परीक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है।


तीन दिनों के भीतर देना होगा योगदान


विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश जारी होने के तीन दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। साथ ही यह भी कहा गया है कि वेतन का भुगतान नए पदस्थापन स्थल से प्रमाणन मिलने के बाद ही किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !