Jharkhand T20: रांची में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। झारखंड टी20 क्रिकेट लीग की आधिकारिक लॉन्चिंग कर दी गई है। इस दौरान टूर्नामेंट की ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया। यह लीग 20 जून से शुरू होगी और इसका आयोजन आईपीएल की तर्ज पर किया जाएगा।
लॉन्चिंग समारोह में शामिल हुए कई बड़े नाम
कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम भी शामिल हुए.
26 मई को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 26 मई को आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इसमें आईपीएल, रणजी, अंडर-19 और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें
ग्रुप ए
बोकारो पावरहाउसेस
रांची कैपिटल्स
धनबाद कोल किंग्स
ग्रुप बी
कोल्हान टाइगर्स
जमशेदपुर स्टीलर्स
संथाल स्ट्राइकर्स
14 दिनों में खेले जाएंगे 27 मुकाबले
यह टूर्नामेंट 14 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 27 मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला रांची कैपिटल्स और बोकारो पावरहाउसेस के बीच होगा। वहीं, दूसरे मैच में जमशेदपुर स्टीलर्स और संथाल स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे।
झारखंड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
झारखंड टी20 क्रिकेट लीग राज्य के युवा और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकती है। आईपीएल शैली में आयोजित होने वाली इस लीग से राज्य में क्रिकेट को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।