Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Khunti News: खूंटी में ABVP का दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह शुरू, 3200 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Khunti: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खूंटी इकाई की ओर से 14 और 15 मई 2026 को बिरसा कॉलेज के बहुद्देशीय भवन में दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शिक्षा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 3200 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अर्जुन मुंडा समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, ABVP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी तथा बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकिशोर भगत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत करने की सलाह
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है और विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। उन्होंने ABVP द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकिशोर भगत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

शिक्षा मेले में करियर और उच्च शिक्षा की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के तहत आयोजित शिक्षा मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। समारोह के दूसरे दिन 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !