Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jharkhand News : झारखंड में अवैध खनन पर बड़ा अभियान, 137 मामले दर्ज, खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Jharkhand News : झारखंड में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच राज्यभर में अवैध खनन और परिवहन के 137 मामले दर्ज किए गए हैं।इन मामलों में अवैध कोयला खनन के 115, आयरन ओर के 5 और बॉक्साइट से जुड़े 14 मामले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खनिज और कई वाहन जब्त किए गए हैं।


14 हजार टन से अधिक कोयला जब्त, लाखों रुपये का जुर्माना


खनन विभाग ने कार्रवाई के दौरान कोयला लदे 105 वाहन, आयरन ओर लदे 24 वाहन और बॉक्साइट लदे 4 वाहनों को जब्त किया है।

विभाग के अनुसार 14,959.71 टन कोयला और 16.76 टन बॉक्साइट जब्त किया गया। विभिन्न मामलों में करीब 4.7 लाख रुपये जुर्माने की वसूली भी की गई है।


रांची, धनबाद और बोकारो में बड़ी कार्रवाई


रांची जिले में सबसे अधिक 4325 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, हालांकि यहां एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। धनबाद में 654 टन कोयला जब्त कर 48 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 9 वाहन पकड़े गए।

बोकारो में 7383 टन कोयला जब्त किया गया, जबकि 7 प्राथमिकी दर्ज कर 3 वाहन सीज किए गए। हजारीबाग में 42.48 टन कोयला जब्त कर 7 वाहन सीज किए गए।


आयरन ओर और बॉक्साइट पर भी कार्रवाई


रामगढ़ में 285.75 टन और चतरा में 130 टन कोयला जब्त किया गया। पाकुड़ में 21 प्राथमिकी दर्ज कर 46 वाहनों को जब्त किया गया।

वहीं पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में अवैध आयरन ओर खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 वाहन जब्त किए गए और 5 प्राथमिकी दर्ज की गईं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !