Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Dhanbad News : धनबाद में व्यवसायी के घर पर बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश

Dhanbad News : सरायढेला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शहर के व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के आवास पर देर रात बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। प्रेमसन होंडा सर्विस सेंटर के पास स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने बम फेंका, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण बम फटा नहीं और बड़ा हादसा टल गया। घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिंदा बम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।


घटना के बाद इलाके में दहशत, विधायक भी पहुंचे मौके पर


घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

एसआई अनूप कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !