Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-11

Health Minister Reached Chatra: स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे चतरा, सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Health Minister Reached Chatra: चतरा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चतरा पहुंचे। इस दौरान वे अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए।
 उन्होंने सबसे पहले सदर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों की संख्या की जानकारी ली। उन्हें जब पता चला कि महज 5 चिकित्सको के भरोसे सदर अस्पताल चल रहा है तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया।

उन्होंने कहा चिकित्सको की कमी शीघ्र दूर की जाएगी। इसके बाद उन्होंने साफ सफाई का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री जेनरल वार्ड पहुंचे और एक के बाद भर्ती कई मरीजों से भेंट कर उनका हाल चाल जाना और मिल रही दवाओं की जानकारी ली।

फार्मासिस्ट कक्ष का जायजा लेते हुए उन्होंने फार्मासिस्ट से एंटी स्नेक भेनम से लेकर कई महत्वपूर्ण दवाओं का जायजा लिया। अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध मिली। अस्पताल की व्यवस्था को देखकर वे संतुष्ट दिखे।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल, डॉ अजहर, डॉ आशीष, डॉ रवि सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !