Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News : रिम्स विश्राम सदन में बड़ी लापरवाही उजागर, निदेशक ने एजेंसी को थमाया नोटिस

Ranchi News : रिम्स निदेशक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में विश्राम सदन में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित एजेंसी कार्यादेश के अनुसार संचालन नहीं कर रही है। परिसर के कई हिस्सों में कूड़े का ढेर मिला, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।निरीक्षण के दौरान विश्राम सदन स्थित कैफेटेरिया और मरीज कैंटीन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। जांच में सामने आया कि दोनों का संचालन तय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा था।


खाद्य सामग्री और मेन्यू की जानकारी नहीं दे सका संचालक


निदेशक ने जब खाद्य सामग्री, आइटम सूची और मेन्यू से संबंधित जानकारी मांगी तो संचालक उसे उपलब्ध नहीं करा सका। वहीं मांग के बावजूद खाद्य सामग्री भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई।

मरीजों और उनके परिजनों से जुड़ी इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए निदेशक ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


24 घंटे में जवाब देने का निर्देश


मामले में साउथ बिहार वेलफेयर सोसाइटी फॉर ट्राइबल को पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब और प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।

रिम्स प्रबंधन ने स्पष्ट कहा है कि तय समय के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !