Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Bokaro Fire Accident: बोकारो फोरलेन किनारे अवैध डीजल गोदाम में भीषण लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार की देर रात सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन के किनारे संचालित एक अवैध डीजल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि वे कई किलोमीटर दूर से साफ देखी जा रही थीं। इस भयावह मंजर को देखकर आसपास के गांवों और बस्तियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग गहरे डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए और देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।


धमाकों से गूंजा पूरा इलाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गोदाम में भारी मात्रा में डीजल और अन्य अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ अवैध रूप से ड्रमों में भरकर रखे गए थे। जैसे ही आग फैली, डीजल से भरे इन ड्रमों में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके होने लगे। इन धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाकों के कारण आग और भी विकराल होती जा रही थी, जिससे आसपास की संपत्तियों पर भी खतरा मंडराने लगा था।

दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता और ड्रमों में हो रहे विस्फोटों को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को मुख्यालय से बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घंटों तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया और उस पर नियंत्रण पाया गया। गनीमत रही की इस पूरी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है.

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !