Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Ranchi News : एसटीएफ आईजी कार्यालय में SIT की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों पर हुई चर्चा

Ranch News : राजधानी रांची स्थित एसटीएफ आईजी कार्यालय में गुरुवार को एसआईटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीआईडी और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक के दौरान विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई और अनुसंधान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, सूचना संकलन और जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।


तकनीकी जांच और बेहतर समन्वय पर जोर, नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश


समीक्षा बैठक में केसों के त्वरित निष्पादन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही तकनीकी अनुसंधान को मजबूत करने और जांच प्रक्रिया में आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी चर्चा हुई।

बैठक में संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि लंबित मामलों का जल्द निष्पादन हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !