Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-14

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 19 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई हिस्सों में मई की तपती गर्मी के बीच हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। राजधानी रांची में बुधवार दोपहर और रात करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड की गई। वहीं तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 मई को आंधी-बारिश का असर बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

15 और 16 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 15 मई को गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरीडीह में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 मई को रांची समेत पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद सहित कई जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी दी गई है।

19 मई तक मौसम रहेगा बदला-बदला
मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई तक झारखंड के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !