Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ramgarh News: रामगढ़ में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी मुकेश कुमार लुनायत की सख्ती, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Ramgarh News: रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने अपने कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की. इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए. बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में लंबित कांडों और कुर्की जब्ती से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मामलों के त्वरित निष्पादन से कानून व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा बढ़ेगा.
सड़क सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक कई मुद्दों की हुई समीक्षा
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सड़क सुरक्षा, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई और साइबर अपराध पर विशेष चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों से इन मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली और आगे की रणनीति को लेकर जरूरी निर्देश दिए.

इसके अलावा जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही छापेमारी अभियान और अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर भी समीक्षा की गई. एसपी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया.

पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सतर्क रहने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. एसपी ने साफ किया कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्राइम मीटिंग में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों की स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !