Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस में नई जिम्मेदारी, ट्राइबल काउंसिल का गठन

Ranchi News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत स्टेट ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं को इसमें शामिल किया गया है और कुछ को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।पार्टी की ओर से बताया गया कि इस परिषद का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और संगठन में उनकी भागीदारी को और मजबूत करना है।


कई वरिष्ठ नेता काउंसिल में शामिल

इस काउंसिल में डॉ. रामेश्वर उरांव विधायक, डॉ. प्रदीप के बलमुचू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एआईएसी, सुखदेव भगत सांसद, कालीचरण मुंडा सांसद, बंधु तिर्की कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड पीसीसी, राजेश कच्छप उप नेता सीएलपी, शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री, नमन बिक्सल कोंगाड़ी विधायक, रामचंद्र सिंह विधायक, भूषण बाड़ा विधायक, सोनाराम सिंकू विधायक, गीताश्री उरांव पूर्व मंत्री, जोसाई मरांडी राज्य अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस झारखंड पीसीसी और राज उरांव राज्य कार्यकारी अध्यक्ष को शामिल किया गया है।


आदिवासी समाज के मुद्दों पर होगा फोकस


पार्टी के अनुसार परिषद में शामिल सभी नेता आदिवासी समाज के विकास, अधिकार और नीतिगत सुझावों को संगठन और सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस पहल से आदिवासी समुदाय की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को और मजबूत किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !