Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News : रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस की उच्च स्तरीय बैठक, सख्त निर्देश जारी

Ranchi News : राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने की। इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के ट्रैफिक थाना प्रभारी, डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई सख्त निर्देश भी जारी किए गए।


नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई


यातायात एसपी ने कहा कि ब्लैक शीशा, फैंसी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज और नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ओवरलोडिंग के मामलों पर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। ऑटो और टोटो चालकों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए कहा गया है।


अवैध पार्किंग और जाम पर विशेष नजर


बैठक में अवैध पार्किंग, गलत नंबर प्लेट और स्कूल समय में लगने वाले ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों को शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !