Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Ranchi News: रांची में जंगल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Ranchi News: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान प्रणव के रूप में हुई है जो बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया.मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सके.

परिवार से पूछताछ में जुटी पुलिस, हर एंगल से हो रही जांच
अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है और मृतक के परिवार के लोग थाना पहुंचे हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !