Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Bokaro News: बोकारो में फर्जीवाड़े की बू, एक साथ मिले 600 वोटर आईडी, ATM और PAN कार्ड

Bokaro News: बोकारो जिले में मंगलवार को एक सुनसान इलाके से करीब 600 वोटर आईडी कार्ड, 75 एटीएम कार्ड और 25 पैन कार्ड बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह बरामदगी सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में दूरदर्शन टावर के पास हुई। इतनी बड़ी संख्या में सरकारी और बैंकिंग दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश, गिरोह की आशंका
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले को गंभीर बताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर इतनी बड़ी संख्या में वोटर आईडी, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिलना चिंता का विषय है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इन दस्तावेजों को किसी गलत मकसद से तो इकट्ठा नहीं किया गया था।

धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड एंगल से भी जांच शुरू
पुलिस को आशंका है कि मामला किसी बड़े फर्जीवाड़े या साइबर फ्रॉड गिरोह से जुड़ा हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में किसी गिरोह की संलिप्तता सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरामद दस्तावेजों की जांच कर उनके असली मालिकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !