Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, के. राजू के दौरे से पहले सियासी सरगर्मी तेज

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष लगातार गहराता नजर आ रहा है. पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है. इसी बीच वरिष्ठ नेता जगदीश साहू द्वारा इस्तीफे की घोषणा किए जाने से राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

इस माहौल के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के 18 तारीख को रांची दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि उनका यह दौरा केवल औपचारिक नहीं होगा, बल्कि संगठन में चल रहे विवादों और मतभेदों पर भी असर डाल सकता है.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के एक गुट की ओर से के. राजू के सामने प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में बदलाव की मांग भी उठने की संभावना जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के भीतर कोर कमेटी के गठन, संगठनात्मक फैसलों और नेतृत्व की भूमिका को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है. कई नेता लगातार इन मुद्दों को उठाते रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर की स्थिति और उलझती जा रही है.

अब सभी की नजर के. राजू के दौरे पर टिकी है, क्योंकि माना जा रहा है कि इस यात्रा के बाद झारखंड कांग्रेस की आगे की रणनीति और संगठनात्मक दिशा स्पष्ट हो सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !